पेयजल के प्रति सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं - राजेश यादव।
SHIKHAR DARPANSunday, March 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिला समाहरणालय के नजदीक गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पपरवाटांड़ दलित टोला के लोग पेयजल संकट से इतना त्रस्त हैं कि, वे जान जोखिम में डालकर बंद एवं जर्जर पड़े भूमिगत खदान से पानी लेने को विवश हैं। लगातार आवाज उठाए जाने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिए जा रहे दूसरे चानक का पानी भी उनके खाने-पीने के काम नहीं आता।
उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आज वहां का दौरा कर स्थानीय कुछ लोगों से इस बाबत बातचीत करने के उपरांत कही। उनके साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया सिंह भी मौजूद थे।श्री यादव ने कहा कि, इस जगह लगभग 50 घरों को पेयजल की किल्लत हो रही है। प्रशासन इस ज्वलंत समस्या का संज्ञान लेकर इसका समाधान करे, अन्यथा बाध्य होकर पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।मौके पर उक्त के अलावा स्थानीय चिंता देवी, उर्मिला देवी, पुरनी देवी, रामेश्वर तुरी, गणेश दास आदि मौजूद थे।