Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह दुष्कर्म कांड: डीआईजी अंजनी कुमार ने किया हरलाडीह ओपी का निरीक्षण, जांच की समीक्षा।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

हरलाडीह थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर शनिवार को हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार हरलाडीह ओपी पहुँचे। मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने डीआईजी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। 

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी अंजनी कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना से जुड़ी अब तक की प्रगति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अनुसंधान को तेज़ करने, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और पीड़िता को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर दिया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.