Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में भावुक माहौल के बीच प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार को दी गई विदाई।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के कुम्हारलालो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कर्णपुरा में प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उन्हें औपचारिक रूप से सेवा निवृत्त किया गया।खुखरा निवासी अरविन्द कुमार पिछले करीब 16 वर्षों से इस विद्यालय में कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के साथ आत्मीय संबंध भी स्थापित किया। उनके सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल काफी भावुक हो गया। बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण उन्हें विदा करते समय अपने आंसू नहीं रोक सके।समारोह में उपस्थित शिक्षकों अलख लाल, अरविन्द मिश्रा, संजय कुमार एवं यशवंत कुमार ने कहा कि अरविन्द कुमार मृदुभाषी, सरल स्वभाव एवं कर्मठ शिक्षक रहे हैं।

उनका पूरा कार्यकाल बेदाग रहा और वे सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।झामुमो नेता कर्मवीर पंडा ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण अरविन्द सर में विद्यमान हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह सदैव याद रखा जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष जीतू रजवार, भाजपा नेता शंकर सिंह, अरविन्द वर्णवाल, बीरु तुरी, संजय रवानी, शिक्षक अंजू कुमारी, महेंद्र कुमार, विकास कुमार, राजीव रंजन, लोकेश्वर प्रसाद, संतोष सिंह, सीताराम कोल्ह, बलराम सिंह, दिनेश्वर पंडा, प्रदीप महतो, अंकित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।समारोह का समापन अरविन्द कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.