Type Here to Get Search Results !

लापरवाही : सड़क किनारे नहीं भरा फ्लैंक, पलट गई स्कूल वैन, 4 बच्चे घायल//तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान के पास हुआ हादसा, उज्जवल पब्लिक स्कूल के बच्चे घायल.

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता.

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया.यहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन सड़क किनारे स्थित 6 फुट गड्ढे में जाकर पलट गई. जिससे वैन में बैठे चार बच्चे घायल हो गए.घायल सभी बच्चे तिसरी के ही उज्जवल पब्लिक स्कूल के हैं.हो - हल्ला करने पर पास खड़े नाजिम खान, तिसरी पुलिस के राहुल यादव समेत अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे और बच्चों को वैन से निकला. जिसके बाद घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

घायलों में मुस्कान कुमारी पिता गणेश पासवान, विपिन सिंह पिता शारदा सिंह, मरिता बेसरा पिता मँझलू बेसरा सुमित एक अन्य बच्चा भी शामिल है.मिली जानकारी के अनुसार तिसरी के गिरजा मैदान के पास स्थित उज्जवल पब्लिक स्कूल के बच्चे रोजाना की ही तरह वैन में सवार होकर बुटबरिया से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान गांधी मैदान के पास बनी नई पीसीसी सड़क पर तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 6 फीट गड्ढे में जा पलटी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बनाए गए नई पीसीसी सड़क के किनारे फ्लैंक नहीं भरा गया है जिसके कारण गाड़ी का टायर सड़क से नीचे उतरने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.