Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा, पुलिस ने किया 8 आरोपी को गिरफ्तार, एसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में 25 जनवरी 2026 की रात जतरा मेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुखरा (हरलाडीह) थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 26 जनवरी 2026 को धारा 70(2)/3(5) बीएनएस तथा 6/10 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसएलटी) का गठन किया गया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए श्वान दस्ता, रांची की विधि-विज्ञान प्रयोगशाला तथा तकनीकी टीम को भी लगाया गया।

विशेष अनुसंधान दल ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मामले का सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश मुर्मू (26) पिता मोहन मुर्मू निवासी मंझलाडीह, रविलाल टुडू (23) पिता नासीर टुडू निवासी मंझलाडीह, संजय टुडू (21) पिता सुखदेव टुडू निवासी मछियारा थाना मनियाडीह, धनबाद तथा सोहन टुडू (23) पिता जयराम टुडू निवासी मछियारा थाना मनियाडीह, धनबाद शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक अभियुक्त का पैंट और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।इस कार्रवाई में एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.