Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में धूमधाम से मना रामनवमी, शांतिपूर्ण माहौल में निकले भव्य जुलूस।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्रखंड के पालगंज, कुम्हरलालो, चिरकी, मधुबन, खुखरा, हरलाडीह, बिसनपुर समेत कई पंचायतों में रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर एवं श्री राम मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि में भव्य जागरण एवं विशेष पूजा संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रातः भगवान श्रीराम के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

रामनवमी के अवसर पर दिनभर विभिन्न स्थानों पर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। वहीं शाम होते ही पालगंज के प्राचीन श्री बंशीधर मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह जुलूस पालगंज के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे पंचायत का भ्रमण किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इसके अलावा खुखरा, चिरकी, मधुबन सहित अन्य पंचायतों में भी भव्य जुलूस निकाले गए। जुलूस के दौरान जगह-जगह अखाड़ा का आयोजन किया गया, जहां खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पालगंज में इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रीष्म कुमार भक्त, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव, दुर्गा चौरसिया, केशव भक्त, देवेश बक्सी सहित सैकड़ों ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं खुखरा स्थित हनुमान मंदिर में आसपास के कई क्षेत्रों से जुलूस पहुंचा, जहां रात्रि में विशाल अखाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इधर खुखरा स्थित हनुमान मंदिर में आसपास से जुलूस पहुंचा और रात्रि में भव्य अखाड़ा का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएं।खुखरा क्षेत्र में आयोजन को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, मुखिया सुनैना पाठक, पंकज मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोम पांडे, ब्रह्मदेव मिश्रा समेत कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।इधर पर्व के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।पालगंज रामनवमी जुलूस में मजिस्ट्रेट अरुण महतो, पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमाए एवं अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार एवं हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार,चौकीदार गौरव राम,विष्णु साव, कुणाल शेखर,अवनीश चंद्रवंशी,अनिता मराड़ी अपने-अपने क्षेत्रों में दलबल के साथ तैनात रहे और पूरे प्रखंड में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.