Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के केंदुआडीह में कार अनियंत्रित होकर पलटी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि ट्रक के सामने आने से कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसे कार में सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर पीरटांड़ सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंदुआडीह मोड़ के पास अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.