छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व।
SHIKHAR DARPANMonday, March 02, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में रंगों का त्यौहार होली बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों द्वारा की गई, जिसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में रंग-बिरंगी खुशियों और उमंग का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य ने होलिका दहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रंगों की आभा चेहरे को निखारती है, उसी तरह सभी के जीवन में सदैव खुशियों के रंग भरे रहें।कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक परमेश्वर महतो ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।