चलती ओमनी में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा, सड़क पर लगा जाम।
SHIKHAR DARPANFriday, March 27, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह डुमरी मुख्य सड़क के लटकट्टो के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ओमनी वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।
आग लगने के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना तुरंत मधुबन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में ओमनी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।