Type Here to Get Search Results !

नारायणपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ओमनी की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ स्थित नारायणपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और मारुति ओमनी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ओमनी वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पैर में गंभीर चोट आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन जैसे ही नारायणपुर मोड़ के पास पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ओमनी वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से घायल को वाहन से बाहर निकालकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मारुति ओमनी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.