Type Here to Get Search Results !

मधुबन में झाड़ियों से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन स्थित गौशाला के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार देर शाम को मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम जब आसपास के लोगों को तेज बदबू आने पर लोगों ने मामले की सूचना मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए।

बताया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है, जिस कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुकी है। शव को रविवार पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.