Type Here to Get Search Results !

होली को लेकर पुलिस - प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, उदंडता करने पर होगी कार्रवाई।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

होली पर्व के मद्देनज़र अन्य जगहों की ही तरह तिसरी प्रखंड में भी सोमवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेताया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, आंचलधिकारी अखिलेश प्रसाद और थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में तिसरी,चंदौरी, पलमरुआ, सिंघो, घाघरा,गुमगी सहित अन्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

थाना प्रभारी और बीडीओ ने लोगों से होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, जो भी उदंड करेंगें उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के अफवाहों से बचें और किसी भी घटना या सुचना को तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। मार्च में एसआई लव कुमार, भंडारी के मुखिया पिंकेश सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.