फर्जी अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANMonday, March 02, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्जण संवाददाता।
जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में फर्जी अस्पताल अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 मार्च को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के समीप तेलखारी जंगल में की गई।पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी जंगल क्षेत्र में बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गूगल पर नामी अस्पतालों के नाम से फर्जी विज्ञापन बनाकर “अपॉइंटमेंट बुकिंग” के नाम पर अपना मोबाइल नंबर डालते थे।
जब कोई मरीज डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करता था, तो उसे “hospital appointment booking.apk” नाम का फर्जी एपीके फाइल भेजा जाता था। उक्त फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो जाता था और साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 07/2026, दिनांक 01.03.2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।वही गिरफ्तार आरोपी में साहिद अंसारी (20 वर्ष), ग्राम भंडारकुंडा, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह एवं दूसरा मो. शमशाद अंसारी (19 वर्ष), ग्राम भंडारकुंडा, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह।पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मो. शमशाद अंसारी पूर्व में भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।