डुमरी में होली को लेकर फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील।
SHIKHAR DARPANMonday, March 02, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डुमरी एवं निमियाघाट थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अनुमंडल कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ।फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ सुमित प्रसाद, सीओ शशिभूषण वर्मा एवं इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद कर रहे थे। मार्च प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण करते हुए आमजनों से होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई।
एसडीपीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से होली की संपन्नता में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल सहित निमियाघाट एवं डुमरी थाना की पुलिस, जैप और सैप के जवान शामिल थे।