Type Here to Get Search Results !

सीएफटीयूआई ने जिला समन्वयक की नियुक्ति की।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

सीएफटीयूआई ने गिरिडीह जिले में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से जिला समन्वयक की नियुक्ति की है। संगठन की ओर से 26 मार्च 2026 को जारी पत्र के अनुसार पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी निवासी शेखर महतो को गिरिडीह का जिला समन्वयक बनाया गया है।जारी पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद की गई है।

जिला समन्वयक के रूप में शेखर महतो विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन के विस्तार को गति देने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें पूरे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि संगठन को जिले में और अधिक सशक्त मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.