Type Here to Get Search Results !

रामनवमी को लेकर खुखरा पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से की गई निगरानी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

रामनवमी और चेती नवरात्र के पावन अवसर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर खुखरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर खुखरा थाना क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। गिरिडीह साइबर डीएसपी आबिद खान की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट एवं क्यूआरटी बल के साथ थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों और अखाड़ा जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान ड्रोन के माध्यम से लगातार सर्विलांस किया जा रहा है तथा चिन्हित संवेदनशील स्थलों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग, ड्रॉप गेट और आवश्यक सूचना वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।मौके पर साइबर डीएसपी आबिद खान, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.