Type Here to Get Search Results !

मधुबन पैक्स में वार्षिक आमसभा का किया गया आयोजन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

मधुबन पैक्स लिमिटेड (MPCS) का वर्ष 2025-26 का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने की जबकि संचलन पैक्स प्रबंधक मोहन कर्मकार ने किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष पैक्स के माध्यम से धान की खरीद बड़े स्तर पर की जाएगी और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास होगा।अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से धान बिक्री कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पैक्स के पुराने बकायेदारों को समय पर भुगतान करने की अपील की गई है, अन्यथा उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस (FIR) की कार्रवाई की जाएगी।

वही उन्होंने बताया कि जल्द ही पैक्स को ऑनलाइन किया जाएगा साथ ही प्रज्ञा केंद्र की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। सभा में कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई और किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में पैक्स प्रबंधक मोहन कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे  । जिसमें राजेश टुडू,नितेश जैन,संजय भंडारी,प्रकाश गुप्ता, बैजनाथ महतो,दिलीप कुमार तुरी,गोपाल साहू, उमेश रजक,भीमलाल सोरेन,मीना देवी,चिंता देवी,ऋषव जैन,सुंदर महतो,मंजू देवी,अतुल जैन,भोला बर्णवाल सोनू गुप्ता सहित कई ग्रामीण शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.