गिरिडीह में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, आंगनबाड़ी केंद्र से सामान चोरी।
SHIKHAR DARPANThursday, March 26, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा मामला पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत लोहपीट्टी गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे गैस चूल्हा, दो सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
गुरुवार सुबह जब आंगनबाड़ी सेविका केंद्र पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पंचायत के मुखिया तथा पचंबा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखिया एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।