Type Here to Get Search Results !

सम्मेदशिखर मधुबन में आर्यिका सुरत्नमति माता जी का समाधि मरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

शास्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन स्थित बिसपंथी कोठी में लंबे समय से साधनारत आर्यिका रत्न सुरत्नमति माता जी का समाधि मरण हो गया। उनके देहावसान की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, तपोभूमि पारसनाथ की पवित्र धरती मधुबन स्थित बिसपंथी कोठी में साधना कर रहीं सुरत्नमति माता जी का मंगलवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। सूचना मिलते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में कोठी पहुंचने लगे।

रात करीब 11 बजे साधु-साध्वियों की उपस्थिति में उनका समाधि मरण हो गया। बिसपंथी कोठी से भव्य डोला यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु, महिला-पुरुष शामिल हुए। डोला यात्रा बिसपंथी कोठी से निकलकर तेरहपंथी कोठी एवं मधुबन मुख्य मार्ग होते हुए पहाड़ की तलहटी स्थित समाधि स्थल पहुंची।समाधि स्थल पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की विधियां संपन्न की गईं। श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित कर माता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.