आर एन पब्लिक स्कूल पालगंज में रामनवमी पर भव्य श्री राम दरबार का आयोजन।
SHIKHAR DARPANThursday, March 26, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पालगंज स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन का मुख्य थीम “श्री राम दरबार” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रूप-सज्जा के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महाबली हनुमान के स्वरूप प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं पुष्पांजलि की गई। पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर नजर आया। विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं और मूल्यों को सशक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से ही समाज मजबूत बनता है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश उपाध्याय, पूजा कुमारी,जयश्री कुमारी,पवन कुमार ,और सनोज कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं जितेंद्र कुमार ,हिमांशु कुमार, एकता कुमारी, राजश्री कुमारी और नैंसी कुमारी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।