अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सम्पन्न।
SHIKHAR DARPANSunday, March 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में गिरिडीह स्थित मां तारा मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह ने की, जबकि संचालन एवं अगुवाई मोर्चा के सचिव दयानंदन कुमार ने की। सभा का संचालन आलोक विक्रम द्वारा किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुलाल एवं फूलों की होली से हुई, जहां आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
*प्रमुख मांगें एवं प्रस्ताव:- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में स्वर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए ठोस नीतिगत पहल की आवश्यकता है। इस दौरान निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं—स्वर्ण आयोग का अविलंब गठन कर समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु प्रभावी नीतियां बनाई जाएं।यूजीसी से संबंधित हालिया नीतियों/कानूनों को वापस लिया जाए, जिन्हें समाज के हितों के प्रतिकूल बताया गया।10 प्रतिशत EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण का पूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन जिला, राज्य एवं केंद्र स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।आर्थिक आधार पर स्वर्ण समाज के लिए समुचित आरक्षण एवं योजनाएं लागू होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाएगा और सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगा।
*संगठन सशक्तिकरण पर जोर:- सभा में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में सरिया से विनय सत्येंद्र सिंह, बोकारो से जितेंद्र दुबे, रिंकू सिंह, रंजीत राय, विनय शर्मा, प्रदीप सिंह,आलोक विक्रम, अमित सिंह, अभिषेक सिन्हा, रंजन सिंह, विद्या भूषण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का समापन आपसी सौहार्द और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।