Type Here to Get Search Results !

डुमरी में होली 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने का संकल्प।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

होली पर्व 2026 के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार को निमियाघाट थाना एवं डुमरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, शांति समिति के सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, डीजे संचालक तथा मस्जिदों के इमाम/सदर/सेक्रेटरी उपस्थित रहे। बैठक में होली को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, अश्लील एवं फूहड़ गाने नहीं बजाए जाएंगे, डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा तथा किसी को भी जबरन रंग-अबीर नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी की धार्मिक या सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से परहेज किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली की उमंग और उत्साह में खलल डालने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने अथवा सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध महुआ शराब की बिक्री एवं चुलाई करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने की भी बात कही गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सजग है।डुमरी थाना में आयोजित बैठक का संचालन थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, झामुमो नेता बरकत अली, राजकुमार पांडेय, नंदलाल शर्मा, कमलापति मंडल, भाजपा नेता निर्मल जायसवाल, झाएकिमयू केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुड्डु मलिक, पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित कुमार, पंसस अखिलेश राणा, पप्पू सिन्हा, दीपक कुमार, चांदी महतो, आकाश रंगरेज, मुखिया जागेश्वर महतो, विवेक कुमार, जगरनाथ ठाकुर, पंसस सुरेश शर्मा, सुरेश ठाकुर, कामेश्वर मंडल, बिरबल पंडित, अशोक पांडेय, लिलो महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।वहीं निमियाघाट थाना में आयोजित बैठक का संचालन थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य दिनेश महतो, मुखिया जागेश्वर यादव, जमाल अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, शौकत अली, रामेश्वर चौधरी, दीपक कुमार, युगल किशोर यादव, तेजलाल महतो, मौजीलाल महतो, दौलत कुमार, कृष्ण कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.