प्रमिला मेहरा ने प्रधान गुरुद्वारा गिरिडीह में टेका मत्था, सिख समाज ने किया भव्य स्वागत।
SHIKHAR DARPANSunday, March 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा शनिवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा गिरिडीह पहुंचीं। यहां उन्होंने सिख समाज के लोगों से मुलाकात की और गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।गुरुद्वारा परिसर में सिख समाज की ओर से मेयर प्रमिला मेहरा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी वर्गों के सहयोग और समर्थन से ही यह जीत संभव हो सकी है।
मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और हर समाज व वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रधान गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया समेत बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।