ब्रेकिंग न्यूज़:- पिस्तौल के बल पर व्यवसायी से 2.5 लाख से अधिक की लूट, बिरनी के भलुआ–डुमरुवा रोड पर वारदा।
SHIKHAR DARPANSaturday, February 28, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
बिरनी प्रखंड के भलुआ–डुमरुवा रोड पर बुधवार की संध्या करीब 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक व्यवसायी से 2.5 लाख रुपये से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी व्यवसायी शंकर स्वर्णकार। अपनी दुकान बंद कर सरंडा से भरकट्टा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान भलुआ–डुमरुवा सड़क मार्ग पर घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार दिखाकर नगद रुपये लूट लिए।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर अपराधियों की तलाश कर रही है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।