Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में झामुमो का 53वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू झंडा मैदान पहुंचे। उन्होंने मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस हर वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार होली पर्व के कारण तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह समारोह 30 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव शहनवाज अंसारी, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह और अभय सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.