Type Here to Get Search Results !

मजदूरों को एक होकर लाल झंडा थामना ही मजदूरों की जीत है – मसूदन कोल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह प्रखंड के महुआ टांड़ में आज असंगठित मजदूर मोर्चा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन की प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड मसूदन कोल ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च 2026 तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि चार लेबर कोड से जुड़े मुद्दों तथा बालमुकुंद स्पांज आयरन कंपनी द्वारा किए गए कथित झूठे मुकदमों के विरोध में 12 फरवरी 2025 को सहायक लेबर ऑफिस, अर्गाघाट गिरिडीह के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता मसूदन कोल ने कहा, “मजदूरों को एक होकर लाल झंडा थामना ही उनकी असली जीत है। जब तक मजदूर एकजुट नहीं होंगे, तब तक उनका शोषण होता रहेगा।” उन्होंने फैक्ट्री मजदूरों से अपील की कि वे माले के मजदूर विंग से जुड़ें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सदस्यता गोपनीय रखी जाएगी।कॉमरेड किशोर राय ने भी मजदूर एकता पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भले ही सभी मजदूर खुलकर आंदोलन में शामिल न हो सकें, लेकिन अंदर से समर्थन देना भी जरूरी है।बैठक में कॉमरेड किशोर राय, कॉमरेड कन्हाय पांडेय, सनातन साहु, सकलदेव कोल्ह, लखन कोल्ह, सहदेव तुरी, राजन तुरी, मोहन कोल्ह, भुनेश्वर तुरी, लूटन दास, राजू दास, गुलाब कोल्ह, पवन यादव, हुबलाल राय, महताब अंसारी, रंजीत कुमार राय, मनोज कोल्ह, प्रसादी राय, किशुन कोल्ह और भीम कोल्ह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।हालांकि नगर कमिटी के सचिव राजेश सिन्हा बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपना मत भेजते हुए कहा कि 70 प्रतिशत गरीब जनता होने के बावजूद फैक्ट्री मालिक और पूंजीपति मजदूरों को कम आंकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सोच में बदलाव लाने के लिए मजदूरों को एकजुट होकर संगठित संघर्ष करना होगा।बैठक का समापन मजदूर एकता और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.