रांची में मुख्यमंत्री से मिलीं गिरिडीह की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा।
SHIKHAR DARPANSaturday, February 28, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने जीत के बाद शनिवार को राँची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रमिला मेहरा को महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने मुख्यमंत्री को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि गिरिडीह के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।वही इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला अध्यक्ष संजय सिंह,प्रणव वर्मा,अभय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।