गिरिडीह में जिला अधिवक्ता संघ का होली मिलन समारोह संपन्न, रंगों में सराबोर दिखा संघ परिसर।
SHIKHAR DARPANSaturday, February 28, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिला अधिवक्ता संघ, गिरिडीह द्वारा रंगों और आपसी भाईचारे के पावन पर्व होली के अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह शनिवार को उत्साह और उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरा संघ परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का आयोजन संघ के महासचिव चुन्नूकांत की ओर से किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।
पारंपरिक होली गीतों के बीच शुरू हुआ यह मिलन समारोह देर तक हंसी-खुशी के माहौल में चलता रहा।समारोह को संबोधित करते हुए महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बीच इस प्रकार के आयोजन अधिवक्ता परिवार को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह की सफलता से अधिवक्ता संघ में खासा उत्साह देखा गया।