Type Here to Get Search Results !

सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित, शोभा देवी विजयी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। घोषित परिणाम के अनुसार, शोभा देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस चुनाव में कुल 10,221 मत डाले गए। इनमें से 9,602 मत वैध तथा 619 मत अवैध पाए गए। मतगणना में शोभा देवी को सर्वाधिक 2012 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें विधिवत रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।

मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।बता दें कि सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन अंततः शोभा देवी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र जारी करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया।अब नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों की निगाहें नव-निर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.