Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 से जिला सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव को मिली करारी हार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड नंबर 23 से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड 23 से आरजू पार्टी के गिरिडीह जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे गुड्डू यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 से मुन्ना रजवाड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान शुरू से ही कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन अंततः मुन्ना रजवाड़ ने बढ़त बनाए रखते हुए निर्णायक जीत हासिल की।

विजय की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल देखा गया और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं गुड्डू यादव के समर्थकों में मायूसी छा गई। फिलहाल वार्ड 23 में मुन्ना रजवाड़ की जीत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.