Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म मामला: सूचना देने पर 50 हजार का इनाम, संथाल समाज ने आंदोलन का ऐलान।

पीरटांड,शिखर दर्पण प्रतिनिधि।

पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरलाडीह गांव में हुई सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। घटना के चौथे दिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले से जुड़ी ठोस जानकारी जुटाने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आरोपियों के बारे में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। संथाल समाज ने मामले के विरोध में 1 फरवरी से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। वहीं, घटना से जुड़ी खबरें और प्रतिक्रियाएं इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मामले की घोर निंदा की है, और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से गंभीरता से की जा रही है। पीड़िता के परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस और प्रशासन पर अब लोगों की निगाहें टिकी हैं कि कब पीड़ित को न्याय और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाती है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.