Type Here to Get Search Results !

धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर माले के विनय संथालिया विजयी, भाजपा को झटका।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव में माले नेता विनय संथालिया ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को बड़ा झटका दिया है।जानकारी के अनुसार, चुनावी मैदान में भाजपा की ओर से सुनील अग्रवाल, रॉबिन साहू और पवन साहू समेत तीन प्रत्याशी थे। कड़ी टक्कर के बीच माले प्रत्याशी विनय संथालिया ने 3100 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रॉबिन साहू को पराजित किया।परिणाम घोषित होने के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पर्यवेक्षक सुनील प्रजापति ने विनय संथालिया को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

इस मौके पर उपायुक्त ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।प्रमाण पत्र लेने के बाद विनय संथालिया ने कहा कि यह जीत “लूट के खिलाफ जनता की जीत” है। उन्होंने आरोप लगाया कि धनवार में योजनाओं में गड़बड़ी होती रही है और जनता ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए माले को अवसर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब प्रयास रहेगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।धनवार नगर पंचायत के इस परिणाम को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.