Type Here to Get Search Results !

मधुबन में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन स्थित गुणायतन में शुक्रवार को साधु-संतों के सानिध्य में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय शेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।यह कार्यक्रम महावीरायतन फाउंडेशन, मुम्बई के संस्थापक देवेन्द्र ब्रह्मचारी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

मधुबन मुख्य मार्ग पर जगह-जगह तोरण द्वार और बैनर लगाए गए हैं।महोत्सव में साधु-संतों के साथ ही शिक्षा, साहित्य और उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी।कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। बुधवार को अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी मधुबन पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ सुमित प्रसाद, एसडीओ डुमरी, पीरटांड़ सीओ हृषिकेश मरांडी, बीडीओ मनोज मरांडी, डुमरी सीओ समेत मधुबन पुलिस मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.