खेलो झारखंड 2025-26 में बरियारपुर खुखरा विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
SHIKHAR DARPANWednesday, September 10, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 प्रतियोगिता में प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बरियारपुर खुखरा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार सफलता हासिल की। कबड्डी U-17 बॉयज़, शतरंज U-17 गर्ल्स, शतरंज U-19 गर्ल्स में परिणीति कुमारी, योगा U-17 गर्ल्स में राबिया खातून, योगा U-19 गर्ल्स में शांति कुमारी, 100 मीटर दौड़ U-17 गर्ल्स, 400 मीटर दौड़ U-17 गर्ल्स, ऊंची कूद U-17 गर्ल्स, ट्रिपल जंप U-17 गर्ल्स में राबिया खातून, 1500 मीटर दौड़ U-14 बॉयज़ में रोशन ठाकुर, 5000 मीटर दौड़ U-17 गर्ल्स में निशा कुमारी,
5000 मीटर दौड़ U-19 बॉयज़ में राहुल सिंह, लंबी कूद U-17 बॉयज़ में राजकुमार यादव, ट्रिपल जंप U-19 गर्ल्स में टुंपा कुमारी और जैवलिन थ्रो U-17 बॉयज़ में मनोज टुडू ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। कुल मिलाकर विद्यालय को 15 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर मेडल और 5 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुए। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनिल मिस्त्री और राजकुमार भारती की उपस्थिति में प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक भोला कुमार राय,पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।