गिरिडीह के खिलाड़ियों ने कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम।
SHIKHAR DARPANMonday, September 08, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा साइंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में 6 और 7 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया रेन्बुकान कराटे चैंपियनशिप में गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी गिरिडीह के छात्र-छात्राओं ने पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसमें अंकित भदानी और आर्या मिश्रा ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता, वहीं कुमार शशांक ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।
इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।गिरिडीह मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं कराटे प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।यह उपलब्धि बगोदर क्षेत्र और पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व का विषय बनी।