विजयादशमी पर मधुबन में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पहुंचेगी भोजपुरी गायिका शिल्पी राज।
SHIKHAR DARPANMonday, September 01, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर विजयादशमी के दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।श्री दुर्गा पूजा समिति मधुबन की ओर से दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की मशहूर गायिका शिल्पी राज अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहेंगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी बिनोद सिन्हा के सहयोग से किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों में भरत कुमार साहू, कैलास प्रसाद अग्रवाल और विशाल जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम मधुबन क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहेगा।हर वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर मधुबन में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल रहता है, लेकिन इस बार भोजपुरी गायिका शिल्पी राज की प्रस्तुति से आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।