बाबूलाल मरांडी ने गावां ब्लॉक और गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मिले कमियों को ठीक करने का दिया निर्देश।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 02, 2025
0
गावां,शिखर दर्पण संवाददाता।
गावां ब्लॉक और गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार की दोपहर नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों से बात चित कर उनकी समस्या को सुने और बीडीओ को जांच पड़ताल कर जल्द ही समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने बाबूलाल सेतु से पहले सड़क में गए जमीन की मुआवजा नहीं मिलने को ले जिला उपायुक्त रामनिवास यादव से मोबाइल से बात कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें टायफायड कीट उपलब्ध नहीं होने की शिकायत मिली। उन्होंने गिरीडीह सिविल सर्जन से बात कर जल्द से जल्द टायफायड जांच कीट को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कहा कि गावां सुदूरवर्ती क्षेत्र है, यहां के हॉस्पिटल में व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिसके बाद उन्होंने गावां खेल मैदान में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खुद स्वस्थ्य जीवन के लिए अतिआवश्यक है। इसलिए अपने लाइफ में खेल खुद के लिए एक समय निर्धारित अवश्य कर लें।गावां बाजार स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष बैठ कर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या को सुने व जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मनोज यादव, श्रीराम यादव, मनोज सिंह, अंकज सिंह, बबलू साहा, विकास जॉनी समेत कई उपस्थित थे।