गिरिडीह में चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे संपन्न।
SHIKHAR DARPANSunday, September 14, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के नगर भवन में दो दिवसीय चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे झारखंड गिरिडीह और कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी गिरिडीह के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा लिए। इसकी जानकारी वर्ल्ड फूना कोसी झारखंड के चीफ सेंसेई उज्जवल सिंह ने दी। उज्जवल सिंह ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में चीफ रेफरी नेपाल के काजी राणा,बंगाल के मो शाहबाज, यूपी के विकास व सन्नी,शशि के साथ निरंजन ,विपिन, हितांशु , पायल ने अहम भूमिका निभाई।
वही संघ के साथ संघ संरक्षक देवेंद्र सिंह चुन्नू कांत अमरजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष डॉ विजय सिंह और राजधनवार प्रखंड के प्रमुख गौतम कुमार सिंह गिरिडीह कॉलेज के प्रो विनीता कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वहीं संघ के संरक्षक देवेंद्र सिंह कोच सहित सभी खिलाड़ियों को स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में नवीन कांत सिंह,सतीश कुंदन ,अजय कुमार शिवानी ,अनिल चंद्रवंशी,अविनाश प्रसाद,भूपेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।