असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव बने कन्हाई पांडेय, 51 सदस्यीय नई कमिटी का गठन।
SHIKHAR DARPANMonday, September 01, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
असंगठित मजदूर मोर्चा का एक दिवसीय केंद्रीय सम्मेलन धनबाद के कोयला भवन स्थित सी. सी. डब्लू. नेहरू सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुरानी कमिटी को भंग कर नई 51 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी की घोषणा निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने की।सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों के साथ लगातार धोखा हो रहा है और अब बड़े आंदोलन की जरूरत है।इस अवसर पर सिंदरी विधायक अरूप चटर्जी और निरसा विधायक चंद्रदेव महतो भी उपस्थित रहे। नई कमिटी में संरक्षक की भूमिका निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और पूर्व विधायक विनोद सिंह निभाएंगे। वहीं अध्यक्ष चंद्रदेव महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दीपनारायण भट्टाचार्य और महासचिव निताई महतो चुने गए।महासचिव निताई महतो ने कहा कि संगठन अब झारखंड के सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित करेगा ताकि मजदूरों को संगठित किया जा सके।इस चुनाव में गिरिडीह के लगभग 10 साथियों को केंद्रीय कमिटी में शामिल किया गया है।
इनमें मसूदन कोल, पवन यादव, किशोर राय, मुलिया देवी, निमिया देवी, नवीन पांडेय समेत अन्य नाम शामिल हैं।नवनियुक्त केंद्रीय सचिव कन्हाई पांडेय ने कहा कि मोर्चा पूरे राज्य में सक्रिय रूप से कार्य करेगा, लेकिन गिरिडीह पर विशेष ध्यान देकर मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महुआडांड़ कार्यालय से हुई, जहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धनबाद पहुंचे। मौके पर माले के किसान नेता पूरन महतो और माले नेता राजेश सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों, लुटेरे प्रतिनिधियों और अफसरों के बीच हमेशा तालमेल रहता है, लेकिन मजदूरों में एकता की कमी है। असंगठित मजदूर मोर्चा और माले मिलकर इस गठबंधन को आंदोलन के माध्यम से तोड़ेंगे।सम्मेलन में लखन कोल, भिखारी राय, टिंकू साव, पप्पू दास, मेहताब अली मिर्जा, दारा सिंह, शेखर सिंह, हीरालाल पंडित, राजू दास, सुनील सोरेन, कारू राय, धनेश्वर कोल, राजन तुरी, रंजीत राय, प्रसादी राय, दिलचंद कोल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।