खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26 के तहत आज दूसरे दिन का खेल का आयोजन।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 13, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखण्ड शिक्षा परियोजना,गिरिडीह के तत्वाधान में दिनांक 12 से 13 सितम्बर 2025 तक आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26 के तहत आज दूसरे दिन का खेल का आयोजन सर्कस मैदान गिरिडीह/ कारमेल स्कूल मैदान और तेतरिया मैदान में किया गया। प्रतियोगीता में एथेलेटिक्स, खो खो, कब्बड्डी, बोलिबोल, शतरंज तीरंदाजी फूटबाल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26,खेल के समापन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक,गिरिडीह मुकुल राज, एडीपीओ प्रकाश कुमार और विभिन्न खेलो के जिला संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। खेल में विजयी खिलाड़ियों को मेडल ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन,शिक्षकगण एवं जिला शिक्षा विभाग और जिला के फुटबॉल संघ के ऑर्गेनिजिंग चेरमेन नुरुल हुडा एवं जिला के विभिन्न संघ की सराहनीय भूमिका रही।