Type Here to Get Search Results !

झारखंड में 15 सितंबर से होगी बारिश,राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर के बाद मानसून में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही इन जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा 16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वहीं, जानकारी दी गई है कि आगामी नवरात्र के दौरान भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.