जमुआ पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
SHIKHAR DARPANFriday, August 22, 2025
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरचांची गांव निवासी मदारी राय को पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धर दबोचा।बताया जाता है कि मदारी राय के खिलाफ न्यायालय का जीआर नंबर 2260/2003 एवं जमुआ थाना कांड संख्या 230/2003 दर्ज है। वह वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस सूत्रों का कहना है कि मदारी राय की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वहीं, इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।थाना प्रभारी मनीकांत कुमार ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।