Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा अतिथियों को फूलदान भेंट कर किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह ने सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह या विस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, डीपीएम JSLPS, प्रशासी पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियो को प्रेरित करते हुए कहा कि – “खेलों से न केवल अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है बल्कि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। हमें प्रतिदिन कुछ समय खेल और व्यायाम को अवश्य देना चाहिए ताकि हम फिट और स्वस्थ रह सकें।” आगे उपायुक्त ने कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है।

कई प्रकार के खेल होते हैं, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, रनिंग, साइकिलिंग, योगा आदि भी बीमारी से बचाव का एक प्रमुख कारण है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल काफी महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग में हम सब खेल के प्रति ज्यादा इच्छुक होते हैं। इसलिए खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दे। आगे उपायुक्त ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पदक एवं मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने जिले में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को स्पष्ट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.