Type Here to Get Search Results !

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को महिला एवं बाल विकास के तत्वाधान में पीरटांड़ बाल विकास परियोजना की ओर से ऑगनबाड़ी सेविकओं के क्षमता विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पोषण भी पढ़ाई भी का दो बैचों में प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया। प्रथम चरण (21-23 अगस्त 2025) में 50 सेविकाओं एवं द्वितीय चरण (28-30 अगस्त 2025) में 42 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सेविकाओं को बच्चों के शारिरीक, मानसीक, बौद्धिक एवं समाजिक विकास से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान अंचल अधिकारी-सह- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऋषिकेश मराण्डी ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी, मनोरमा कुमारी, फरजाना प्रवीण एवं कंचन माला वही सेविका में सलोनी हेम्ब्रम, बिबियाना मुर्मू, मंजु हाँसदा, बबिता मंदिलवार, संगीता मुर्मू एवं अन्य उपस्थित थे। साथ इस दौरान प्रधान लिपिक मनोज रंजन एवं जितेन्द्र रजक भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.