Type Here to Get Search Results !

राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध- सुदिव्य कुमार।

*भाजपा नेता साठू ठाकुर ने सैकड़ों समर्थकों  के साथ थामा झामुमो  का दामन*

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया भाजपा नेता कृष्ण लाल ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुष्प माला और झामुमो का पट्टा पहनाकर साठू ठाकुर और उनके सैकडों साथियों को पार्टी में शामिल करवाया। साठू ठाकुर ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर वो झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के निकट रहने के बावजूद झरियागादी का विकास नहीं हुआ। शीघ्र झरियागादी और पाठकहीर को विकास की मुख्यधारा से जोडा जाएगा। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन के विचारधारा से झारखंड आगे बढेगा ।

जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में विकास का इतिहास कभी लिखा जाएगा तो उसमें गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार का नाम सबसे आगे रहेगा। गिरिडीह में इंजिनियरिंग काॅलेज, सर जेसी बोस विश्वविद्यालय , मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रगति पर है, सीएम एक्सीलेंस स्कूल, पचम्बा गिरिडीह फोरलेन सड़क , बायपास रिंग रोड , गिरिडीह वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पीरटांड वृहत सिंचाई योजना , बायोडायवर्सीटी पार्क , चिड़ियाघर, खंडोली का विकास, वाटर फाॅल का विकास सहित कई कार्य प्रगति पर है । साथ ही झारखंड सरकार लोगों को 200 युनिट मुफ्त बिजली, किसानों का KCC लोन माफी , झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित कई जनहित कार्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं । कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष राॅकी सिंह, नगर सचिव सन्नी रैन, राकेश रंजन, रूपेश रजक,  गोपाल विश्वकर्मा,  शिवम आजाद, मंगरोडीह की मुखिया आशा देवी ने भी संबोधित किया।

मंच का संचालन जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया।पार्टी में शामिल होनेवाले सुमन सिंह,अवनीश अंशु, बनारसी मरीक, धीरज तांती, गोपाल महतो, राजेन्द्र सिंह, रवि सिंह, सुनिल मरीक,  वार्ड सदस्य राजू यादव, चंदू यादव, हीरा यादव, ज्योति साव, अजीत ठाकुर,  सुदामा महत्तो, मनोज तांती, सोनू तांती, दीपक राय, रविन्द्र राय,  ओंकार राय, अवध राय, रवि राय, संजीत रजक, रंजीत रजक, राजेन्द्र राय, सुरेश तांती, रंजीत राय, सुनील राय, मनोज मरीक, भीखन राय, भोला ठाकुर, नागेन्द्र ठाकुर, दुखन पंडित,  गौतम स्वर्णकार, शमीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, वार्ड सदस्य यशोदा देवी , गौरी देवी, पूजा देवी, कंचन देवी,मीरा कुमारी, उषा देवी, लालमुनी देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, लालमुनी देवी, श्यामलता देवी, सिलवा देवी सहित कई लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.