मधुबन में मजदूर की मौत के बाद कोठी प्रबंधन झुका,पीड़ित परिवार को मिलेगा 8 लाख मुआवजा और स्थायी नौकरी।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 30, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में शुक्रवार को झंडा लगाने के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप बेसरा, निवासी बांध पंचायत के केंदुआडीह, के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप बेसरा कोठी के मुख्य गेट पर झंडा लगा रहा था, तभी वह करीब 25 फीट ऊँचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शनिवार देर शाम जब शव मधुबन लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों ने कोठी के मुख्य गेट पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
इस दौरान धरना का नेतृत्व बांध मुखिया कौशल्या टुडू और पूर्व मुखिया हेमलता देवी कर रही थीं।काफी देर चली वार्ता के बाद संस्थान प्रबंधन ने घोषणा की कि मृतक की पत्नी सीमा किस्कु को आठ लाख रुपये दो किश्तों में दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें 1 अक्टूबर 2025 से स्थायी नौकरी भी प्रदान की जाएगी ।प्रबंधन की घोषणा के बाद देर रात धरना समाप्त हुआ। मौके पर पीरटांड़ सीओ ऋषिकेश मरांडी, सीआई दसरथ हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, जेएलकेएम नेता सुरेंद्र महतो, दीपक महतो, गाजो महतो, अमित चंद्रवंशी, अर्जुन हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।