Type Here to Get Search Results !

मधुबन में दुर्गा पूजा समिति का गठन, भव्य आयोजन की तैयारी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

श्री दुर्गा पूजा समिति मधुबन की  बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक जयप्रकाश नारायणलाल ने की। बैठक में सबसे पहले वर्ष 2024 की पूजा का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई। इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित समिति में नंदकिशोर सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश सिंह, दिलीप तूरी और रितेश मंदिलवार ,सचिव की ज़िम्मेदारी अमर तूरी को सौंपी गई है , जबकि पिंकू साहू सहसचिव बनाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिन्हा और उप कोषाध्यक्ष के रूप में विनय वर्णवाल तथा नागेंद्र कुमार सिंह का चयन हुआ। 

पूजा मंत्री विद्याभूषण मिश्र होंगे, जबकि मनोहर चौरसिया और अशोक यादव उप पूजा मंत्री बनाए गए हैं । संगठन मंत्री के रूप में झरीलाल महतो और उप संगठन मंत्री अमित चंद्रवंशी का चयन किया गया। सफाई मंत्री उमेश रजक के साथ संतोष जैन और संतोष ठाकुर को भी सफाई विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई। मनोरंजन मंत्री के रूप में कैलाश अग्रवाल और उप मनोरंजन मंत्री विशाल जैन का नाम शामिल है।समिति के संरक्षक मंडल में जयप्रकाश नारायणलाल, अंबिका राय, तेजनारायण महतो, भरत साहू और लैका तूरी को चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी नवरात्रि दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इसके साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.