Type Here to Get Search Results !

फर्जी वंशावली व कागजात के सहारे जमीन हड़पने की कोशिश, पीड़ित ने लगाई गुहार।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के नवडीहा गांव निवासी बिनोद साव ने जमीन हड़पने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन और निबंधन विभाग से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित के अनुसार, कैरीडीह थाना अंतर्गत खाता संख्या 34, रकबा 14.39 डी० जमीन उनके दादा झगरू साव और तालेवर साव के नाम से दर्ज है। इस जमीन का डीड वर्ष 1962 में निबंधन कार्यालय गिरिडीह में विधिवत निबंधित है। साथ ही, इसकी जमाबंदी अचल पंजी-2 में दर्ज है।बिनोद साव का कहना है कि परिवार की ओर से इस जमीन की मालगुजारी रसीद वर्ष 2024-25 तक निर्गत है। बावजूद इसके, नवडीहा निवासी कामेश्वर प्रसाद साह (पिता- धनराज साह) द्वारा बिना किसी मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए।

जमुआ निबंधन कार्यालय में जमीन की कच्ची पंची अपील दायर कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में विविध वाद संख्या 04/2024-25 "बिनोद साव बनाम कामेश्वर साव" के रूप में लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष फर्जी वंशावली और नकली जमाबंदी बनाकर जमीन का अवैध निबंधन कराने की कोशिश कर रहा है।इस बाबत अवर निबंधन पदाधिकारी मनोज टुडु ने कहा कि "मैंने हाल ही में चार्ज संभाला है। मामला मेरे संज्ञान में आया है और फिलहाल जांच-पड़ताल चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिनोद साव ने जिला प्रशासन एवं निबंधन पदाधिकारी से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाए और फर्जीवाड़े के आधार पर हो रहे निबंधन को तत्काल रोका जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.