हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा गिरिडीह द्वारा कार्यशाला का आयोजन।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 05, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय हरिचक्र, पचंबा में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संदीप डांगेच द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मौजूद रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 7 से 8 अगस्त तक सभी मंडलों में बैठक आयोजित की जाएगी और 10 अगस्त को जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही, सदस्यता अभियान की समीक्षा कर मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में और सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने 14 अगस्त को भारत विभाजन स्मृति दिवस पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने की भी घोषणा की।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सिंह, प्रदीप साहू, कामेश्वर पासवान, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, उदय सिंह, रंजीत राय, संगीता सेठ, उषा कुमारी, पिंकी कुमारी, राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, सौरभ सागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, दिनेश महतो, अजीत राणा, अजीत राम समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।