Type Here to Get Search Results !

महादेव सेन बने सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ के राज्य उप संघर्ष मंत्री।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमशेदपुर में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अष्टम राज्य सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सम्मेलन में मुख्य संरक्षक, अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, उप महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रमंडलीय मंत्री एवं कार्यालय मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी दौरान महासंघ की राज्य संघर्ष समिति का गठन भी किया गया, जिसमें संघर्ष मंत्री, उप शसंघर्ष मंत्री समेत अन्य पदों पर भी चयन हुआ।

सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ के बिटीटी सदर प्रखंड से जुड़े पीरटांड़ निवासी महादेव कुमार सेन को राज्य उप संघर्ष मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। महादेव कुमार सेन को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड सहिया सामुदायिक स्वास्थ्य संघ की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। बधाई देने वालों में जीतू सिंह, बहादुर महतो, बालेश्वर, अनुज कुमार, सहिया साथी रिंकु देवी, परमिला देवी, गुड़िया, रिया, रीता, आशा, नीलम आदि शामिल हैं।सभी ने महादेव सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस मौके पर वक्ताओं ने आशा जताई कि महादेव सेन अपने नए पद पर रहकर सहिया समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और संगठन को नई दिशा देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.